इंदु एन्क्लेव में घूम रहे कार सवार चार संदिग्ध युवकों को कालोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार की शाम कलोनीवासियों ने कालोनी में घूम रहे युवकों को घेर लिया। कालोनीवासियों ने उनसे कालोनी में घूमने की वजह पूछी तो वह जवाब नहीं दे सके।
कालोनीवासियों की सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने अपना नाम रोहताश सिंह पुत्र डकरी सिंह निवासी नगली वाजिदपुर फेस थर्ड गौतमबुद्घ नगर यूपी, नितेश चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी सेक्टर 45 नोएडा गौतमबुद्ध नगर यूपी, मनोज कुमार पुत्र गणेश चंद, सोनू कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी मानक जुड़ी अमरोहा देहात यूपी बताया। पुलिसिया पूछताछ में युुवकों ने बताया कि उनकी एक परिचित महिला किसी युवक के साथ चली आई है, वह उसी को ही तलाश कर रहे थे। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि युवकों ने यहां आने का पास नहीं बनाया था। उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।