फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की योजना बनातीं चार महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की योजना बनातीं चार महिलाओं को गिरफ्तार कर ब्लेड कटर बरामद किया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महिला दरोगा प्रियंका भारद्वाज टीम के साथ गश्त कर रही थीं। तभी सूचना मिलीं कि चार महिलाएं ब्रह्मपुरी मनसा देवी रोड टेंपो स्टैंड पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश देते हुए चारों को पकड़ लिया। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि ज्योति, कविता, रीता, बेबी निवासीगण अफदाल साहब रोड के पास झुग्गी-झोपड़ी पिरान कलियर ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें