हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि शनिवार रात पूरणपुर और अशोक वाटिका सलेमपुर में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूरणपुर क्षेत्र से कल्लू, अशोक वाटिका सलेमपुर से सिद्धार्थ, नरवीर सिंह निवासी ग्राम ढका उदरनपुर, थाना तिलहर, शाहजहांपुर हाल अशोक वाटिका सलेमपुर और गुड्डू राम निवासी निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर को पकड़ा गया।