धनौरी। पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कलियर एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ग्राम जस्सावाला निवासी मोनू, अजय, करण सिंह, कल्लू आपस में विवाद और झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। तब चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।