हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने सीआईआईआर पोर्टल की मदद से चार लोगों के गायब हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंप दिए। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि नगर क्षेत्र में खोए और चोरी हुए मोबाइल की तलाश को लेकर पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने सीआईआईआर पोर्टल के जरिए ट्रैकिंग कर हरिद्वार समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल में मेरठ निवासी विकास सिरोही, हिसार निवासी चिराग, अलीगढ़ निवासी आयुष जायसवाल, लखनऊ निवासी नितिन सक्सेना का मोबाइल शामिल है। संवाद