हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की साजिश रचते हुए पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चार कटर ब्लेड बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी विष्णु घाट पुल के नीचे बैठकर चोरी की योजना बनाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर छापा मारा, जहां से चार को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली गई, तब उनके पास से ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुनील निवासी रणपुरा थाना पशु कुमार जिला लखीमपुर खीरी, शादाब निवासी कलछीना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद, रविंद्र निवासी सोहीपुर थाना पलनामपुर मेरठ, सुरैया निवासी रणपुरा पशुगुमा जिला लखीमपुर खीरी बताया।