बहादराबाद। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत चार ढोंगियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ लोग साधु के भेष में दिखाई दिए। सभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। आरोपी अनिल, मिश्री लाल निवासीगण हरिद्वार, अफजल निवासी ज्वालापुर और अजीत कुमार निवासी बहादराबाद को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।