फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बीएचईएल और टिहरी विस्थापित क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए रुपये जुटाने के लिए बंद मकानों में चोरी करने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम ने बीएचईएल स्टेडियम के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों से चार लोगों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान उजैर निवासी हज्जन का कुआं, ज्वालापुर, लक्की निवासी ग्राम टटीरी, थाना बागपत, नितिन व आकाश निवासी ग्राम आन्नेकी सिडकुल के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तलाशी में उजैर के कब्जे से लोहे की छैनी, लक्की से लोहे की सरिया का टुकड़ा, नितिन से प्लास और आकाश के कब्जे से पेचकस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और रुपये नहीं होने के कारण चोरी करने की योजना बना रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें