हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश किया गया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपी विकास, सोमपाल सिंह, शुभम गोयल व अंकित निवासीगण रावली महदूद सिडकुल के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। सोमवार को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। विकास और सोमपाल सिंह आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में वारंटी चल रहे थे, जबकि शुभम गोयल और अंकित के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और धमकी देने से संबंधित मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।