हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने अदालत से गैरहाजिर चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार की रात टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर चार वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, आकाश निवासी पंचायती घर के पास, ग्राम रावली महदूद, राम प्रवेश निवासी सेक्टर-5 बीएचईएल, सोनू उर्फ सुमित निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को सभी को अदालत में पेश कर दिया गया।