फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भारत माता मंदिर का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। भारत माता मंदिर का स्थापना दिवस संतों और श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्र और भक्तों के कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले गुरुदेव महामंडलेश्वर सत्यमित्रानंद गिरी ने 1983 में भारत माता मंदिर की स्थापना की थी। आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि गुरुदेव का संदेश था कि गरीब असहाय लोगों की सेवा करने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी ने कहा कि अवधेशानंद गिरी भी गुरु के बताए मार्ग पर चलकर लाखों भक्तों का कल्याण कर रहे हैं। महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि भारत माता मंदिर सत्यमित्रानंद गिरी की राष्ट्र के प्रति अगाध श्रद्धा का जीवंत प्रमाण है। सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें