फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने श्री दक्षिण काली मंदिर में की पूजा

Fri, 26 Jun 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने अपनी धर्मपत्नी और परिजनों के साथ श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जैकब जूमा का मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने जूमा को 2029 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले चुनावों में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि धर्म सत्ता के मार्गदर्शन से ही राजसत्ता को मानव कल्याण और विकास की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जैकब जूमा को सनातन संस्कृति और संतों का सम्मान करने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का दक्षिण अफ्रीका के विकास और जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान रहा है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि मां दक्षिण काली की कृपा से जैकब जूमा को आगामी चुनाव में शानदार जीत मिलेगी। वे देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण में मुख्य भूमिका निभाएंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, अजय गुप्ता, आचार्य पवनदत्त मिश्र, अनिल गोयल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें