फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना, जाने से पहले जारी किया वीडियो

Mon, 23 Nov 2026 04:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच के सिलसिले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत वह गुजरात के गांधीनगर जा रहे हैं। मंगलवार को वहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका नार्को टेस्ट किया जाना है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां मंगलवार को उनका नार्को टेस्ट होना है। गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस प्रकरण को लेकर सीबीआई की टीम भी हरिद्वार पहुंची थी, जहां टीम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की थी। अब नार्को टेस्ट की प्रक्रिया को लेकर उनके गांधीनगर रवाना होने से मामले ने फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। फिलहाल सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें