फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अपने आप में एक विचार थे पूर्व विधायक अंबरीष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार की द्वितीय पुण्यतिथि पर मायापुर स्थित यूनियन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रमिक, कर्मचारी, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया। म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी और महामंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि अंबरीष कुमार अपने आप में एक विचार थे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक गरीब मजदूरों की आवाज को उठाने का काम किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव,नईम कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पार्षद उदयवीर चौहान ने अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी, ओपी चौहान, तुषार कपिल, वरुण बालियान, डा. प्रतिमा कुमार, इरफान अंसारी, अशोक शर्मा, चौधरी करतार सिंह, पार्षद सुहैल कुरेशी, रियाज अंसारी, महावीर वशिष्ठ, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, विदेश गुप्ता, भुवनेश पाठक, विजय प्रजापति, अंकित चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें