बहादराबाद। खुरपका और मुंहपका रोग एक संक्रामक बीमारी है जिससे सबसे अधिक पशु प्रभावित होते हैं। पशुओं को इस रोग से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान बहादराबाद, फेरूपुर, पथरी, जट बहादरपुर और बादशाहपुर में पांच टीमें टीकाकरण के साथ-साथ पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी। बहादराबाद राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. निशांत सिंह सैनी ने बताया कि हर वर्ष यह टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह रोग एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलता है। संवाद