हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई डेंगू की एलाइजा जांच रिपोर्ट में पांच डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर चार सौ के करीब पहुंच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि 90 सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें जुनार बस्ती, ब्रह्मपुरी और राजपुर में एक-एक मरीज सामने आया है। बहादराबाद ब्लॉक के इब्राहिमपुर और रावली महदूद गांव में भी एक-एक मरीज डेंगू का नया मिला है। उन्होंने बताया कि जनपद में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 387 पहुंच गई है। संवाद