फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 15 से 19 दिसंबर तक पशुपालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Thu, 11 Dec 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी की ओर से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जोड़ने के उद्देश्य से पशु-पालन विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 से 19 दिसंबर 2025 तक केंद्र परिसर में संचालित होगा। केंद्र के प्राध्यापक डॉ. नील कांत ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय युवाओं को पशुपालन के आधुनिक तरीकों, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण, डेयरी प्रबंधन व आय बढ़ाने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बताया कि प्रशिक्षण के लिए सीमित सीटें निर्धारित हैं। इसलिए इच्छुक युवक-युवतियाँ यथाशीघ्र कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें