फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान में आग सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। परचून की दुकान में आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने मिलकर बामुश्किल आग पर काबू पाया, पीड़ित दुकानदार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के लाल मंदिर काॅलोनी में मेघराज धीमान की परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने पर दमकल विभाग और ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी के देखते ही देखते ही सामान जलकर राख हो गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू कर लिया। रेल चौकी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे जलने से घटना के कारण का सही से पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने पड़ोसी दुकानदार के भी कैमरे खंगाले लेकिन पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें