श्यामपुर। रविवार को श्यामपुर और बाहर पीली के बीच स्थित जंगल में अचानक सूखे पत्तों में आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे फैलने लगीं, लेकिन, समय रहते वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया गया। श्यामपुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाया। उसने किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं होने दी। लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में धूम्रपान न करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें, ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। संवाद