फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवती से यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने एक युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक की भाभी ने भी उसका साथ दिया। उसे ब्लैकमेल कर जबरन शादी का दबाव बनाया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक युवती ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि नील खुदाना, बड़ी सड़क, पांवधोई निवासी महिला से उसकी जान-पहचान हुई थी। उसने उसे अपने घर बुलाकर अपने देवर से दोस्ती करने का दबाव बनाया और उसकी जानकारी के बिना उसका मोबाइल नंबर युवक को दे दिया। विरोध करने पर युवक स्कूल के बाहर आने लगा और दोस्ती न करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने लगा। 16 मार्च 2026 को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से निकलने के दौरान धमकाकर उसे बाइक पर बैठाकर अपनी भाभी के घर ले गया। आरोप है कि उसे पानी पिलाया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आने पर पता चला कि युवक ने उसका यौन शोषण किया है। आपत्तिजनक फोटो दिखाकर किसी को बताने पर बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इसके बाद युवक उसे रोशनाबाद ले गया, जहां जबरन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। एक वीडियो बनाकर शादी के लिए दबाव बनाया। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार भी मांगे। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें