फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गोशाला से गाय चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर मार्ग पर एक आश्रम की गोशाला से गाय चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई तहरीर में ब्रह्म निवास उत्तर भाग आश्रम निवासी राकेश नौटियाल पुत्र जय प्रकाश नौटियाल ने बताया कि 13 मई की रात चोर आश्रम की गोशाला से साहीवाल नस्ल की गाय चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर शुक्रवार को मामले की शिकायत नगर कोतवाली में दी गई। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें