हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पझनी भगवथीअप्पन निवासी प्लॉट नं. 16ए, सेक्टर बीबी सिडकुल ने पुलिस को बताया कि उनकी ग्रैपनेल्स इंडस्ट्रीज में 19 जनवरी और फिर 20 जनवरी की सुबह ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। कंपनी से पीतल और तांबा चोरी कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई से तीन लाख रुपये है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक शख्स ताला तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। चोरी के सामान को ऑटो में रखकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद