बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक गांव के मकान में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवती निवासी बोंगला ने शिकायत देकर बताया कि बीते दो नवंबर की रात अलमारी हजारों रुपये की नकदी और एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स और चार जोड़ी चांदी की पायल की चोरी हो गई। तीन नवंबर सुबह की उठकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ मिला। वहीं, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।