बहादराबाद। थाना क्षेत्र में छात्र की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजीव कुमार रावली महदूद ने तहरीर देकर बताया कि नौ नवंबर को उसका पुत्र बिद्यालय से घर लौटते समय पथरी पावर हाउस पर बाइक का लॉक लगाकर शौच करने के लिए कुछ दूरी पर चला गया। वापस आकर देखा तो बाइक गायब मिली। आसपास ढूंढ़ने पर बाइक का सुराग नहीं मिला। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।