फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र के गैंडीखाता में कार सवार परिवार को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रेम सिंह नेगी निवासी डाबरी विचला वदलपुर पौड़ी गढ़वाल ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर को उनके भाई आनंद सिंह नेगी (59) निवासी दुर्गा कॉलोनी रुड़की अपने बेटे अंकित नेगी और बहू अर्चना नेगी के साथ कार से पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव डाबरीवली जा रहे थे। गैंडीखाता के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों को गंभीर चोटें आईं और कार क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार उपचार में जुटा है। अब मामले में तहरीर दी गई। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें