बहादराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग और उनकी पुत्री पीटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जगपाल सिंह निवासी भौंरी ने तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की सुबह गांव के ही रहने वाले राकेश, रवि, अंकित, टिंकू, बिट्टू, अर्जुन, राजेंद्र, नेतृराम, विकास, जोनी, सुमन, कुसुम, कार्तिक, संजय, अरुण ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनकी बेटी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर उसका गला घोंटने का प्रयास किया। वह मारपीट की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।