फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आरक्षित वन क्षेत्र में घूमने वाले पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। वन विभाग ने पथरी के आरक्षित वन क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पथरी वन चौकी पर खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति आरक्षित वन क्षेत्र में घूम रहा है। जिस पर पथरी वन चौकी के स्टाफ ने तलाश शुरू कर दी। पथरी वन चौकी पर तैनात वन दरोगा हरीश वालिया ने बताया कि सोमवार को वन चौकी स्टाफ को एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति आरक्षित वन में घूमता हुआ मिला। वन विभाग की टीम को देख संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। काफी पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। वन विभाग ने संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी की पता चला कि उक्त अज्ञात व्यक्ति काफी समय से जंगल में किसी अन्य संदिग्धता के कारण जंगल में घूमता रहता था। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें