फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शहर में 33 तंबाकू विक्रेताओं पर 5520 रुपये का अर्थदंड

Thu, 14 May 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पादों के प्रयोग और बिक्री पर सख्ती
हरिद्वार। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम ने बुधवार को हरिद्वार में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 33 तंबाकू विक्रेताओं से कुल 5520 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान नगर निगम से ऋषिकुल चौराहा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। इसमें सिगरेट की बिक्री, खुली सिगरेट की बिक्री और तंबाकू उत्पादों का प्रसार करने वाले विक्रेता कार्रवाई की जद में रहे। इसके साथ ही, विक्रेताओं को अधिनियम की धारा और इसके प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अभियान में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम से जिला सलाहकार रोहित यादव और सोशल वर्कर विनोद के अलावा पुलिस टीम में लेखराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें