हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के प्रतिनिधि और द्वारिका पीठ के सचिव स्वामी सदानंद सरस्वती ने
शुक्रवार को स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के खिलाफ द्वारिका थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया है कि अच्युतानंद ने द्वारिका पीठ पर जबरन कब्जे का प्रयास किया है। आदी शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठामनाय सेतु एवं महानुशासन संविधान के अनुसार एक शंकराचार्य के जीवनकाल में एक पीठ पर अन्य की नियुक्ति नहीं हो सकती।