फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टिबड़ी में मिला डेंगू का पांचवा संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मध्य हरिद्वार क्षेत्र के टिबड़ी में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला है। इसके बाद डेंगू संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है। आज (सोमवार) को सभी मरीजों के सैंपल की एलायजा जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होगी। इस बार जुलाई के महीने में ही शहर में डेंगू के संदिग्ध मरीज सामने आने लगे हैं। राजकीय मेला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने आए टिबड़ी के एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सक ने मरीज को डेंगू की रैपिड जांच करवाने के लिए कहा। मरीज की रैपिड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि मरीज का स्वास्थ्य सामान्य है। बताया कि मरीज घर पर दवा ले रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक एसपी जीआरपी समेत पांच डेंगू आशंकित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें