फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहकारी समितियों में पहुंची खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों में बृहस्पतिवार को यूरिया खाद पहुंच गई है। इससे किसानों को कुछ राहत मिलेगी। इन दिनों खेतों में खड़ी फसलों को खाद की सख्त जरूरत है। किसान पिछले काफी दिनों से खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे थे। किसान करण सिंह, सुरेंद्र, सुभाष, अनिल, बिजेंद्र, आबिद, इकबाल का कहना है कि कटारपुर, पथरी (टिहरी विस्थापित), बादशाहपुर में सहकारी समितियां हैं। सभी सहकारी समितियों के गोदामों में खाद नहीं थी। बादशाहपुर स्थित सहकारी समिति के सचिव विपीन कुमार चौहान का कहना है कि बृहस्पतिवार को सहकारी समिति में खाद आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें