फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान सहायक कृषि अधिकारी मोहित कुमार ने किसानों को बताया कि सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इस मौके पर डेयरी विभाग से कुलदीप कुमार, ज्येष्ठ उपनिरीक्षक नरेश कुमार उद्यान विभाग, सुमित कुमार, जयसिंह, मोनू कुमार, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें