फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: इंतजार करते रहे किसान नहीं मिली खाद

Thu, 11 Dec 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। सहकारी समिति कोटा मुरादनगर पर बृहस्पतिवार को खाद समय से न पहुंचने के कारण किसान घंटों इंतजार करते रहे। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार खाद की आपूर्ति देर रात तक होने पर वितरण आज दिन तक किया जाएगा। गौरतलब है, कि क्षेत्र में खाद की कमी के कारण किसान काफी परेशान हैं। समिति के एचडी प्रेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम हदीपुर सेंटर में खाद वितरण होना था। खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके थे, लेकिन सप्लाई समय पर न पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो सका। प्रेम सिंह ने बताया कि वाहन देर से आने के कारण आज वितरण संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि रात तक खाद समिति में उपलब्ध हो जाएगा और इसका वितरण शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें