फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी डॉट कॉम का फर्जी अधिकारी चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉब डॉट कॉम का फर्जी अधिकारी बनकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक बेरोजगार से साढ़े तीन लाख ठगने का आरोपी रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूर्व में भी आरोपी दिल्ली की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी के कब्जे से बैंक की चेक बुक, सात एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं नौकरी के विज्ञापन से लेख बरामद हुए हैं। पिछले साल जून में क्षेत्र की शिवलोक कालोनी के रहने वाले असीम मलिक ने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में नौकरी का विज्ञापन जॉब डॉट कॉम पर देखा था। तब उसकी किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। बातचीत कर रहे शख्स ने खुद को जॉब डॉट कॉम का अधिकारी बताया था। उसने महिंद्रा एंड महिंद्रा में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में आरोपी ने साढे़ तीन लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने उसके बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि पैसे देने के बाद से उनके सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए थे। जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार की शाम गुरुग्राम हरियाणा में छापा मारकर आरोपी विजय तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी कटराविजन चौपटिया, शाहदत गंज लखनऊ यूपी हॉल निवासी सहारा मॉल चक्करपुर गुरुग्राम गुडगांव सेक्टर 29 हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन नंबर फर्जी आईडी पर हासिल कर लेता था और आनलाइन नौकरी के विज्ञापन प्रकाशित कर बेरोजगारों से धोखाधड़ी कर रकम हड़प लेता था। युवक से ठगी गई रकम वह खर्च कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें