फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुंभ मेलाधिकारी का स्वागत कर जताया आभार

Tue, 17 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले पौराणिक भीमगोड़ा कुंड को संवारने के लिए सौंदर्यीकरण के लिए चार करोड़ रुपये जारी होने के बाद स्थानीय लोगों और श्रीजी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर उनका आभार जताया। साथ ही कुंड के विकास को लेकर पूर्व में दिए गए सुझावों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मेलाधिकारी सोनिका ने सुझावों का स्वागत करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव से भी बातचीत की जाएगी। इस ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष दिव्या चौधरी, सोनिया मोहन, गीता अदलक्खा, कनिका गुप्ता, सीता बडोनी, सुनीता शर्मा, नीना मिश्रा, उमा गिरी, आयुष्मती पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें