फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एवरग्रीन रग्बी क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला खेल विभाग हरिद्वार की ओर से अंडर-17 बालिकाओं की रग्बी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेता टीमों को जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने खिलाड़ी मेडल पहनाकर और टी-शर्ट देकर बधाई दी। इस प्रतियोगिता में एवरग्रीन रग्बी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बना, जबकि यूके रॉयल्स रग्बी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रेफरी की जिम्मेदारी सोनू कुमार, शानू सैनी, संजू कुमार, शिवम प्रिंस और रोहित ने निभाई। रग्बी कोच आयुष सैनी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें