फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर पति-पत्नी को डंडों और सरिये से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिला पर सरिये से वार कर बुरी तरह मारपीट कर दी गई। हत्या कर देने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुलशेर निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कूड़े की पन्नी उनके घर में फेंक दी। कूड़ा फेंकने का कारण पूछने पर मजाहिर की बहू सन्नो ने अपने पति शाकिर को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि शाकिर, सारिक, नासिर लाठी डंडे व सरिया लेकर उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए गुलेशर की पत्नी शाहजहां के मुंह पर शाकिर ने सरिये से वार कर दिया। अन्य लोगों लाठी-डंडों से उन्हें बुरी तरह पीटा। शोर शराबा सुनकर आसपास के अन्य लोगों ने आकर उन्हें बचाया। जाते समय सभी जान से मारने की धमकी देकर गए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें