फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डीएम के आदेश पर पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 19 Jul 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-ढाबों पर गरजा निगम का बुलडोजर
हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों पर पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान प्रशासन की और से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। पंतद्वीप पार्किंग से अतिक्रमण ध्वस्त करने में नाकाम रहे नगर निगम के बाद डीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित मौके पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। उसके बाद प्रशासन ने शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त किया । सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान ने कहा कि पतंदीप पार्किंग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके अनुपालन में प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से स्थापित किए गए ढांचों को हटाने की कार्रवाई की ग ई। इसके साथ ही 30 दुकानें को हटाया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें