हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-60 हरिलोक में सब्जी मंडी के पास सार्वजनिक मार्ग पर हुए अतिक्रमण को पुलिस और निगम की टीम ने हटवा दिया। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 ठेली/फेरी वालों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। तीन ठेलियां जब्त की गईं। भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने की मुनादी कराई गई।