हरिद्वार में बहादराबाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम की कांबिंग में दो अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान मुकुल(25) निवासी मेरठ के रूप में हुई है।