फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लालढांग में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा
विज्ञापन

लालढांग। लालढांग में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सोमवार रात करीब 10 बजे चार हाथियों का झुंड खाकीर बाबा मंदिर परिसर में पहुंच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ा। इसके बाद हाथियों ने लालढांग बस स्टैंड पर रखे डस्टबिन तोड़ दिए और वन विभाग कार्यालय के पास वनकर्मी के आवासीय परिसर में सामान बिखेर दिया। हाथियों की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। ग्रामीण सुदन डबराल, नवीन चमोली और रघुबीर सिंह नेगी ने बताया कि नदी की ओर जाने वाली सड़क के एक तरफ आबादी और दूसरी तरफ घना जंगल है। जंगल और आबादी पास होने के कारण हाथी भोजन-पानी की तलाश में अक्सर बस्तियों में पहुंच जाते हैं। कुछ दिन पहले भी हाथियों ने मां काली मंदिर परिसर में उत्पात मचाकर नुकसान पहुंचाया था। चिड़ियापुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि हाथियों की रोकथाम और उन्हें आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें