फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पथरी क्षेत्र में चार घंटे बिजली गायब रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। भट्टीपुर स्थित बिजली घर क्षेत्र में शनिवार को चार घंटे अघोषित कटौती की गई। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। क्षेत्र में कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बिजली गायब हुई है और दोपहर में एक बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे जहां लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। वहीं, खेतों में सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ है। विनोद, नरेश, मोहित, अब्दुल सलाम, फैय्याज आदि लोगों का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें