- कांग्रेसियों ने ऋषिकुल चौक पर किया आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर चुनाव आयोग का पुतला जलाया
हरिद्वार। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का चुनाव आयोग की ओर से नामांकन निरस्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आयोग का नारेबाजी के साथ पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करने से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग भाजपा का एक संगठन बनकर लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुला है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग और भाजपा का महिला विरोधी चेहरा भी देश की जनता के सामने आ गया है। विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है तब से लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। पहले निर्वाचन आयोग को अपना पिट्ठू बनाकर एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं के वोट कटवाकर लोकतांत्रिक अधिकार छिन रही है। अब मनमाने ढंग से नामांकन पत्र निरस्त किए जाने लगे हैं। इस मौके पर राजबीर चौहान, रवीश भटीजा, विकास चंद्रा, मोहन राणा, निखिल सौदाई, कैश खुराना, अंकुर सैनी, गौरव चौहान, रजत कुमार, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, यश शर्मा, निखिल सौदाई, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।