फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार डिपो को आठ नई बसें, यूनियन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रोडवेज डिपो को आठ नई बसें मिलने जा रही है। कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों से कम बसें मिलने का विरोध किया है। हरिद्वार रोडवेज का 18 बसों की मिलने की उम्मीद थी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शरद पंवार ने कहा कि हरिद्वार रोडवेज को 18 से ज्यादा बसें मिलनी चाहिए। बताया जा रहा है मात्र आठ बस मिलेंगी। हरिद्वार से लंबी रूट पर जाने वाली बसों का समयसीमा खत्म हो चुकी है। बावजूद उसके बसें सड़क पर दौड़ रहीं हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ है। शासन से अगर हरिद्वार डिपो 18 बसें नहीं मिलती तो सभी रोडवेज के कर्मचारी धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें