एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बुधवार रात आठ इंस्पेक्टर और छह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल रहे प्रवीण सिंह कोश्यारी को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ज्वालापुर से इंस्पेक्टर योगेश देव को रानीपुर कोतवाली प्रभारी और रानीपुर कोतवाल शंकर बिष्ट को डीसीआरबी व एसआईएस शाखा का प्रभारी बनाया गया है। गंगनहर कोतवाल राजेश साह को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी, लक्सर कोतवाल विरेंद्र नेगी को देहरादून के लिए रिलीव कर एसआईएस प्रभारी हेमेंद्र नेगी को लक्सर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ऑफिस से मनोज मेनवाल को गंगनहर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट को एसआईएस शाखा भेजते हुए पीडी भट्ट को एसओ खानपुर बनाया गया है। एसओ झबरेड़ा रविंद्र शाह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, गोवंश संरक्षण सहित कई अन्य पटल का प्रभारी बनाया गया है। झबरेड़ा थाने में तैनाम एनके बचकोटी को एसओजी रुड़की प्रभारी, यहां से प्रभारी रविंद्र सिंह को एसओ झबरेड़ा, मनीष नेगी को श्यामपुर थाने से झबरेड़ा थाना भेजा गया है।