हरिद्वार। पीसीएस परीक्षा के लिए आठ दिव्यांग अभ्यर्थियों ने श्रुतलेखक मांगे हैं। इनकी सूची उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी है।
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती कराई जा रही है। इसमें श्रुतलेखक चाहने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के श्रुतलेखकों के नामों की सूची जारी कर दी गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से श्रुत लेखकों के नाम और आवंटित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। उधर, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए सीधी भर्ती में अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए समीक्षा अधिकारी के आठ पद की जगह सात पद कर दिए गए हैं।