फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के एक चालक पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कंपनी के लीगल मैनेजर ने इस संबंध में पथरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के लीगल मैनेजर आशीष राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे चालक अमजद खान ने फोन पर कंपनी के वरिष्ठ व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि चालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इससे संबंधित व्यक्ति को भय और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें