हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएचएस) हरिद्वार की ओर से जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष डाॅ. यशपाल सिंह तोमर और महासचिव डाॅ. पवन कार्की चुने गए। उपाध्यक्ष डॉ. शादाब सिद्दीकी, डॉ. राशि कुकरेती, डॉ. गंभीर तालियान, डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. प्रशांत सैनी, सचिव डाॅ. नवनीत, डॉ. राव अकरम, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव, जिला प्रतिनिधि डॉ. अमित डाबरा और मीडिया प्रभारी डॉ. नलिंद असवाल बने। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आरके सिंह, अपर निदेशक डाॅ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. एसके सोनी, डॉ. शशिकांत, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. रमेश कुंवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।