फोटो...
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रीडर (उपाचार्य) काय चिकित्सा के चार रिक्त पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में तैनात शिक्षिका डॉ. श्वेता ज्ञानेंद्र शुक्ल का चयन किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों व चिकित्सालयों में सेवा देंगी। उत्तर प्रदेश में यह भर्ती आयुष (आयुर्वेद) विभाग के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों/चिकित्सालयों के लिए की जा रही है। डॉ. श्वेता के चयन से ऋषिकुल काय चिकित्सा विभाग में एक पद और रिक्त हो गया है। हालांकि उनके चयन पर परिसर के चिकित्सक और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। मा.सि.रि.