फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश से मिले डॉ. चिन्मय पण्ड्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नई दिल्ली में पहुंंचे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच नैतिक एआई शासन, सतत तकनीकी विकास व बुद्धिता से जुड़ी प्रणालियों के भविष्य को आकार देने में लोकतांत्रिक मूल्यों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने देश की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रगति और मूल्य-आधारित तकनीकी ढांचे के निर्माण में देश की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास मानव-केंद्रित दृष्टिकोण, पारदर्शिता और वैश्विक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए, ताकि तकनीक मानवता के समग्र कल्याण का माध्यम बन सके। इस वार्ता में एआई के क्षेत्र में नैतिकता, मानवीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व के समावेश पर विशेष बल दिया गया। उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश व प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या के बीच इस बात पर सहमति बनी कि तकनीकी नवाचार को लोकतांत्रिक सिद्धांतों और स्थिरता के साथ संतुलित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें